आईपीएल: टी20 क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, हासिल की ये दो उपलब्धि…

आईपीएल 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई को 207 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 186 रन बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक आज के मैच में लगाया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। मुंबई के खिलाफ धोनी पुराने लय में नजर आए। धोनी का टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए यह 250वां मुकाबला था।

भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल धोनी ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली हाल ही में आरसीबी के लिए 250 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अबतक यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। धोनी ने इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। धोनी सीएसके के लिए आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए अबतक 250 मैचों में 5016 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। धोनी से पहले टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने सीएसके के लिए पांच हजार रन पूरे किए थे। रैना ने सीएसके के लिए 200 मैचों में 5529 रन बनाए हैं।

धोनी इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनकर उभरी है। यह दर्शाता है कि धोनी की लीडशीप क्षमता कितनी मजबूत है। हालांकि आईपीएळ 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले धोनी ने सीएसके की कमान छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *