महराजगंज: जनपद महराजगंज की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अकाश सहानी उर्फ रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना पारसमलिक पुलिस ने रेहरा एसएसबी रोड, रेहरा मोड़ से फरार चल रहे अकाश सहानी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना पारसमलिक में मुकदमा अपराध संख्या 12/2025 धारा 137(2), 64 भारतीय न्याय संहिता और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। साथ ही, न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा भी जारी की गई थी।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने 8 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक गोविंदर यादव
हेड कांस्टेबल सुनिल कुमार
हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव
कांस्टेबल दीपक प्रसाद
