महराजगंज में गोरखपुर जोन की पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
महाराजगंज जिले के छत्रपति शाहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हो गई जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अपर पुलिस अधीक्षक ने एसपी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया जिसके बाद एसपी ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर जोन के अलग-अलग जिलों से आई पुलिस टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और सभी का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने क्रिकेट मैदान और पिच का मुआयना किया और खेल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलकूद पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक सेहत ठीक रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और आपसी भाईचारा बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों के बीच आपसी मेलजोल व तालमेल को मजबूत करती हैं। इस शानदार खेल आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





