महराजगंज पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्त दिनेश गिरी और उसकी पत्नी विमला गिरी पर अपने ही भाई घनश्याम गिरी की संपत्ति के लालच में कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। यह घटना 10 मई 2019 को हुई थी जिसके बाद से ही दोनों आरोपी नेपाल में छिपकर रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता विमला गिरी को सूर्यमानपुर कांछा चौराहे से और दिनेश गिरी को लेदवा चौराहे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बसंतपुर के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया जिससे लंबे समय से वांछित चल रहे इन अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सका है।
