महराजगंज। साइबर ठगी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। थाना सिन्दुरिया साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी के माध्यम से निकाले गए 5,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस दिलाए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अगस्त 2024 को आवेदक रविन्द्र कुमार पुत्र छेदी निवासी कुईया कंचनपुर थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड के जरिए उनके खाते से 5,000 रुपये निकाल लिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने कड़ी मेहनत कर ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में 14 अगस्त 2025 को वापस करा दी।
इस सफलता के बाद पीड़ित रविन्द्र कुमार ने सिन्दुरिया पुलिस का आभार जताया।
साइबर टीम में शामिल रहे अधिकारी व कर्मचारी:
उ0नि0 श्री दिनेश कुमार चौधरी
का0 आयुष राय
का0 पंकज यादव
म0का0 श्रुति
