Maharajganj

महराजगंज: छुट्टा पशु व नीलगाय कर रहे हैं फसल बर्बाद


सिंदुरिया
क्षेत्र में तमाम जगहों पर छुट्टा पशु व नीलगाय फसल को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। फसल चरने के अलावा जिस खेत में पानी चल जा रहे है। वहां इन पशुओं के रौंदने से फसल खराब हो जा रही है। किसानों के तमाम प्रयास के बावजूद फसलों को बर्बाद होने से नहीं रोका जा सकता है। लेदवा के किसान लालबहादुर ने बताया कि गाय के बछड़े व नीलगाय झुंड में आते हैं नजर पड़ गई तो भगा दिया जाता है। वही तबारक ने बताया कि दिन में तों नीलगाय व बछड़ों को भगा दिया जाता है लेकिन रात में बहुत बसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बौलिया राजा, मुण्डेराकला, पनेवा, रामपुर मीर, पतरेगवां आदि गांवों के सिवानों में छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top