Uncategorized

महराजगंज: तांत्रिक की हत्या कर लाश गायब करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे की मौत का बदला लेने के लिए रची थी साजिश।

महराजगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तांत्रिक की हत्या कर उसकी लाश को दूसरे जिले में छिपाने वाले शातिर आरोपी राघवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। यह पूरी घटना अंधविश्वास, पैसे के विवाद और बदले की भावना से जुड़ी हुई है। गिरफ्तार आरोपी राघवेन्द्र सिंह गोरखपुर के सहजनवां का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि महराजगंज के पिपरा रसूलपुर के रहने वाले रमाकान्त चौहान ओझा-सोखैती और तंत्र-मंत्र का काम करते थे। राघवेन्द्र के घर में कुछ दिक्कतें चल रही थीं, जिसके चलते रमाकान्त अक्सर उसके घर पूजा-पाठ करने आया करते थे। विवाद की शुरुआत जनवरी 2025 में हुई जब रमाकान्त ने राघवेन्द्र से 2 लाख रुपये उधार मांगे थे। राघवेन्द्र ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर रमाकान्त ने कहा कि पैसा न देने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और वे नाराज होकर चले गए। 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन राघवेन्द्र के बेटे ऋषभ सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से टूट चुके राघवेन्द्र को तांत्रिक रमाकान्त की कही हुई बात याद आ गई। जब उसने कुछ अन्य ज्योतिषियों और ओझाओं से बात की, तो उन्होंने भी कह दिया कि रमाकान्त ने ही तंत्र-मंत्र करके उसके बेटे को मार डाला है। इसके बाद राघवेन्द्र के सिर पर खून सवार हो गया और उसने बदला लेने की ठान ली। 1 जून 2025 को राघवेन्द्र पूजा-पाठ के बहाने रमाकान्त को अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में उसने रमाकान्त को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। रात करीब 9 बजे सहजनवां के पास एक सुनसान जगह पर जब रमाकान्त कार से नीचे उतरे, तो राघवेन्द्र ने लोहे की पाइप से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पहचान छिपाने के लिए राघवेन्द्र लाश को कार में डालकर बस्ती जिले की तरफ ले गया और रात के करीब 12 बजे एक सुनसान लिंक रोड के किनारे शव को फेंक कर फरार हो गया। जब रमाकान्त के घरवाले उनकी तलाश में राघवेन्द्र के घर पहुंचे, तो उसने उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया। बाद में जब मृतक की पत्नी बिजुला देवी ने महराजगंज के कोतवाली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, तो आरोपी डरकर दिल्ली भाग गया और वहां प्राइवेट नौकरी करने लगा। हाल ही में जब वह दिल्ली से वापस लौटा और दोबारा भागने की फिराक में था, तभी महराजगंज पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उप-निरीक्षक अंजनी कुमार यादव, हेड कांस्टेबल करुणेश सिंह, कांस्टेबल अमित वर्मा और अंकित यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top