धोनी के पोस्ट पर कुछ ऐसा दिखा कि यूजर गुस्से में धोनी को ट्रोल करने लगे, जानिए पूरा मामला

IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का एक पोस्ट टीम के कप्तान के लिए भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया में इस पोस्ट को लेकर धोनी ट्रोल हो रहे हैं। सिर्फ धोनी के आलोचक ही नहीं, बल्कि उनके कुछ फैंस भी इस पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल धोनी की कप्तानी वाली IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से धोनी का एक फोटो शेयर किया गया था। इसमें लिखा है ‘PLANT TREES SAVE FORESTS.’ इस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा गया था ‘अपने विचारों का बीज बो रहे हैं थाला।’ लेकिन यह मैसेज लकड़ी से बनी पट्टी पर लिखा था। यह देखकर फैंस भड़क गए।

दरअसल हाल ही में धोनी परिवार समेत हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे जहां वो “व्हिस्परिंग पाइन्स” नाम की एक भव्य विला में रुके थे। धोनी जब यहां मीना बाग हाउस घूमने गए तो उन्होंने वहां ये यहां एक तस्वीर खिंचवाई जिसमें वो पेड़ बचाने औऱ वन बचाने का खास संदेश दे रहे हैं। खुद चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी की इस तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में लकड़ी का एक प्लैंक रखा है जिस पर लिखा है, ”पेड़ लगाए वन बचाएं।” पोस्ट पर कैप्शन लिखा गया है – ”सही विचार रोप रहे हैं थाला।”

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार से टीम इंडिया के फैंस काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली को ट्रोल किया जा रहा है और भारतीय टीम की तुलना दक्षिण अफ्रीका से हो रही है, जिसे ICC टूर्नामेंट में चोकर्स का दर्जा मिला हुआ है। इस बीच कई लोगों ने धोनी की तारीफ में कई पोस्ट किए थे। क्योंकि धोनी की कप्तानी में भारत 3 बार विश्व विजेता बना था। लेकिन चेन्नई की पोस्ट के बाद धोनी को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *