भारत जोड़ो यात्रा: एक बच्चे ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान  दिया राहुल गांधी को पुश-अप चैलेंज, अंत में राहुल गांधी ने बच्चे से मिलाया हाथ

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत पदयात्रा पर हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक से गुजर रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कई फोटो और वीडियो वायरल हुई हैं। इस बीच राहुल गांधी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। इसमें राहुल गांधी को सड़क पर पुश-अप्स करते देखा जा सकता हैं।

वायरल वीडियो में राहुल गांधी को सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक बच्चा भी इस यात्रा से जुड़ता है। उसने राहुल गांधी के पुश-अप चैलेंज दिया। इस चुनौती में डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में डीके शिवकुमार सबसे पहले हार मानने वाले कांग्रेसी थे। वहीं थोड़ी देर बाद केसी वेणुगोपाल ने भी हार मान ली। हालांकि, सिर्फ राहुल गांधी के पुश-अप का तरीका ही सही था। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “एक फुल और दो हाफ पुश-अप!” चैलेंज के अंत में राहुल गांधी ने लड़के से हाथ मिलाया।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी को खुशी-खुशी पुश-अप चैलेंज को स्वीकार करते हुए लेते देखा गया है। 2021 में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय वह तमिलनाडु के एक कॉलेज में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। यहां एक छात्र ने चुनौती दी है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस ने कई यादगार पल बिताए हैं। कुछ ही दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखे। वहीं, राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूतों की फीते बांधते दिखे। साथ ही वह भारी बारिश में भीगते हुए एक रैली को संबोधित करते हुए भी देख। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। आपको बता दे कि 150 दिनों तक चलने वाला कांग्रेस का यह अभियान कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक 12 राज्‍यों से होकर गुजरेगा l इस दौरान राहुल गांधी और उनके सहयात्री तकरीबन 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे l