Maharajganj

महाराजगंज: डॉ निशांत डायबिटीज एंड लाइफ केयर हॉस्पिटल का देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया भव्य उद्घाटन ।

महाराजगंज: महाराजगंज नगर के चिउरहा नहर के पास आज दिनांक 2 अप्रैल 2022 को देवरिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने  डॉ निशांत डायबिटीज एंड लाइफ केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
बताते चले की डॉ निशांत पहले भी जिले के निजी हॉस्पिटल में कई सालों तक जिले के मरीजों की सेवा किए है। बात करने पर डॉ निशांत ने बताया कि महाराजगंज की जनता को क्रिटिकल बीमारियों से बचने के लिए गोरखपुर जाना पड़ता था लेकिन महाराजगंज के गरीब जनता की मांग और आवश्यकता के हिसाब से जिले की जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें जिले में ही सेवा करने के लिए मजबूर कर दिया ।साथ ही साथ मुख्य अतिथि डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की जिले में मरीजों को बहुत समस्या होती थी।

डायबिटीज से होने वाली बीमारियों के बारे में बताने और उनके इलाज के लिए जिले को एक अच्छे डॉ की आवश्यकता थी जो अब पूरी हो गई ।इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ,जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल ,जिला महामंत्री वंदना त्रिपाठी , के अलावा जिले के कई डॉक्टर और सभ्रांत जन उपस्थित थे।

Most Popular