Maharajganj

महराजगंज: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार ।

महराजगंज, 06 मई 2025: महराजगंज पुलिस ने साइबर क्राइम थाने की टीम के नेतृत्व में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 141 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा की अगुवाई में यह कार्रवाई 05 मई 2025 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोला कुमार यादव (निवासी भारत खंड पकड़ी, थाना कोठीभार) और मोहम्मद शैफ (निवासी वार्ड नंबर 01, महजिदिया टोला, थाना कोठीभार) के रूप में हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड त्रिलौकी (निवासी पैकोली, थाना कोठीभार) फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लोग जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता वाले व्यक्तियों से संपर्क कर उनका विवरण प्राप्त करते थे। इसके बाद फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से कूटरचित तरीके से जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर 300 से 350 रुपये प्रति प्रमाण पत्र के हिसाब से बेचते थे। यह गतिविधि भोला कुमार यादव के घर पर संचालित यादव जनसेवा केंद्र से चल रही थी, जहां से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लोग जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता वाले व्यक्तियों से संपर्क कर उनका विवरण प्राप्त करते थे। इसके बाद फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से कूटरचित तरीके से जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर 300 से 350 रुपये प्रति प्रमाण पत्र के हिसाब से बेचते थे। यह गतिविधि भोला कुमार यादव के घर पर संचालित यादव जनसेवा केंद्र से चल रही थी, जहां से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 141 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में मुकदमा संख्या 17/2025 के तहत धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2)(a), 340(2) BNS और 66(C) IT एक्ट के तहत साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज है। अभियुक्त भोला कुमार यादव के खिलाफ थाना कोठीभार में पहले से एक अन्य आपराधिक मामला (मु0अ0सं0 0141/2025) भी दर्ज है।


इस कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के साथ उपनिरीक्षक अमित यादव, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र मल्ल, कांस्टेबल संजय वर्मा, विशाल प्रजापति, संतोष शर्मा और उमेश यादव शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार मास्टरमाइंड त्रिलौकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और साइबर फ्रॉड व फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी दस्तावेज के लिए केवल अधिकृत केंद्रों पर ही संपर्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top