महराजगंज
सिंदुरिया
चौक थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोसी लडके पर नौ अक्टूबर को अपनी लड़की भगाने का केस दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र की एक पीड़ित मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का ही लड़का नौ अक्टूबर को शाम छह बजे बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला के अनुसार पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।