मौसम अपडेट: यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, स्कूल बंद, इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट: यूपी में न्यूनतम पारा गिरने से सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। इससे सर्दी कुछ पहले ही शुरू होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में भारी बारिश हो रही है है। यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज पश्चिम यूपी में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ सहित कई जिलों में आज स्कूल बंद कर दिया गया है। पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण यूपी की कई नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनीं हुई है। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को यूपी, उत्तराखंड सहित 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व पूर्वोत्तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में आज तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून देश के कई राज्यों से विदा हो चुका है लेकिन चक्रवात नोरू के कारण पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर दारी है।