यूपी: आज अयोध्या दौरे पर पहुँचे सीएम योगी 4 घंटे गुजारेंगे रामनगरी में, रामास्वामी मंदिर मे रामानुजाचार्य प्रतिमा का किया अनावरण

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामनगरी अयोध्या के दौरे पर पहुँचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामनगरी अयोध्या मे करीब 4 घंटे गुजारेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री रामास्वामी मंदिर पहुंचे। यहां वह रामानुजाचार्य प्रतिमा का अनावरण किये। अयोध्या पहुंचने पर संत समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। रामानुजाचार्य की आदमकद प्रतिमा का राजस्थान में निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री रामानुजाचार्य की मूर्ति के अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक घंटा मौजूद रहेंगे। इसके बाद श्रीराम मंत्र महायज्ञ में 12:10 पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वह लगभग 30 मिनट तक रहेंगे।

सीएम योगी 12:40 पर रामकथा संग्रहालय पहुंचेंगे। जहां वह दीपोत्सव की तैयारी के लिए बैठक करेंगे। 2:35 पर मुख्यमंत्री अयोध्या में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद वह बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर का दौरा करेंगे।