Maharajganj

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, महराजगंज में युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

महराजगंज। प्रेम संबंधों से उपजे सामाजिक दबाव ने एक युवक की जान ले ली। थाना फरेंदा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए महराजगंज पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग अपचारी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। चार दिन बाद 6 फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में सामने आया कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। इस बात के उजागर होने पर सामाजिक बदनामी के डर से आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब के पास खेत में छिपा दिया, ताकि मामला गुमशुदगी या दुर्घटना प्रतीत हो।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा (आईपीएस) के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में गठित टीम ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने मथुरा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और एक नाबालिग अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
मथुरा गुप्ता पुत्र स्व. रामपत, निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, थाना फरेंदा; प्रदीप गुप्ता पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, थाना फरेंदा तथा एक नाबालिग अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मु.अ.सं. 36/2026 धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु प्रसाद, उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य, उपनिरीक्षक अतुल सिंह, उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, महिला उपनिरीक्षक अंजली राय, हेड कांस्टेबल ओमकार पासवान, कांस्टेबल अनिल यादव द्वितीय, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल चन्दन गौड़ थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top