India

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर मे श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए प्रियंका गाँधी हुई रवाना, बड़ी संख्या में किसानों के आने की संभावना

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्तूबर को हिंसा के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम शुरू हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के तहसील अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया है कि मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास शुरू हो गई है। 8:30 बजे शबद कीर्तन शुरू हुआ, जो 10:00 बजे तक चला। 10:00 बजे से 2:30 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। श्रद्धांजलि सभा में सभी को आने की छूट होगी और मंच के सामने बैठना होगा।

मंगलवार को तिकुनिया में होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने लाव लश्कर के साथ देर शाम तिकुनिया पहुंच गए। सोमवार की रात आठ बजे तिकुनिया पहुंचे राकेश टिकैत सबसे पहले कौड़ियाला गुरुद्वारे में चल रहे पाठ में पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम का जायजा लिया।

श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसमें पंडाल, पार्किंग और लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ चल रहा है। अखंड पाठ को मंगलवार को विराम दिया जाएगा। उसके बाद अंतिम अरदास होगी। श्रद्धांजलि सभा में पांच लाख किसानों के आने की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top