








महराजगंज, 27 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को सुचारु और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक, महराजगंज ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज, दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज (चौक), लिटिल फ्लावर स्कूल, बिशप एकेडमी, और सेंट जोसेफ एकेडमी का दौरा किया। निरीक्षण के समय केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों व संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और निगरानी के निर्देश दिए।
परीक्षा का आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तत्पर है।