पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी की अगुवाई में पुलिस की सर्विलांस टीम ने कमाल कर दिया है। टीम ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से लोगों के गुम हो चुके 105 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। इन फोन की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को बुलाकर सौंप दिया है। बड़ी बात यह है कि पिछले 3 महीनों में महराजगंज पुलिस ने कुल 307 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने महराजगंज पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा किया है। इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने वाली सर्विलांस टीम में कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील सिंह व शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मोहम्मद कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर व आलोक पाण्डेय और आरक्षी सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता व नीरज कुमार गोंड के साथ पूरी सीईआईआर टीम शामिल रही, जिनकी एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जमकर तारीफ की है।




बाइट पुलिस अधीक्षक महराजगंज !