utter Pradesh

महाराजगंज जिले के निचलौल थाना के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे एक गैंग जो नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारत में उनके बैंक खाते खुलवा कर साइबर हैकरों को बेचता था, उसका पर्दाफाश हुआ!

महाराजगंज जिले के निचलौल थाना के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे एक गैंग जो नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारत में उनके बैंक खाते खुलवा कर साइबर हैकरों को बेचता था, उसका पर्दाफाश हुआ! निचलौल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राय मादक दवाओं और पदार्थों के कैरियर की धरपकड़ हेतु सूचना का आदान प्रदान कर रहे थे, कि पता चला कि थाने के अंतर्गत ही एक गैंग जो फर्जी आधार कार्ड और फर्जी सीमा के द्वारा नेपाली नागरिकों के बैंक खाते खुलवा कर साइबर हैकरों को बेचता था उसकी सूचना मिली! सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तुरंत पुलिस बल की सहायता से नगर के ही कुछ दूरी पर दबिश देते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया! जिनके पास से 12 सिम कार्ड दो एटीएम कुल ₹10000 व एक नेपाली पासपोर्ट बरामद हुआ! यह गैंग कई ग्राम प्रधानों की मुहर और कूट रचित कागजों के जरिए बैंकों में फर्जी खाते खुलवाने का काम करता था! पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 03 /2022
धारा 419/420/467/468/471 भा द वि 66D आईटी एक्टके तहत पंजीकृत कर मा न्यायालय को सुपुर्द किया गया!
गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त गण का विवरण
1 मुन्ना यादव पुत्र सुभाष यादव 22 वर्ष
2 बनिया उपेंद्र कुमार उर्फ उपेंद्र निगम निवासी नेपाल 27 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1 प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय निचलौल
2 प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर क्राइम
3 उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा निचलौल
4 हे का प्रफुल्ल यादव साइबर क्राइम
5 का आलोक पांडेय साइबर क्राइम
6 का विश्वजीत पांडेय साइबर क्राइम
7 हे का चंद्र शेखर यादव निचलौल
8 का सुरेन्द्र यादव निचलौल
9 का बृजेश यादव निचलौल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top