महराजगंज के शनिचरीया मेन बाजार में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया है। 29 मई की रात चोरों ने राम चंदर, आनंद ,जुबेर खान और श्री लाल जी समेत लगभग 5 दुकानों के शटर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक ही रात में इतनी सारी दुकानों के ताले टूटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है और यह व्यापारियों के लिए बहुत ही गंभीर विषय है। इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है और व्यापार मंडल महराजगंज ने प्रशासन से इस मामले में सीधा जवाब मांगा है। व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे अब पुलिस के भरोसे बिल्कुल न रहें और अपनी दुकान की सुरक्षा का इंतजाम खुद करने का हर संभव प्रयास करें ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

