Uttar Pradesh

यूपी: अनुप्रिया पटेल की मां ने कहा- अखिलेश को बनवाएंगी मुख्यमंत्री, दामाद आशीष और भाजपा पर लगाया परिवार में फूट डालने का आरोप

मिर्जापुर: अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने दामाद आशीष पटेल यानी अनुप्रिया पटेल के पति (अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष) और भारतीय जनता पार्टी पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद का मामला शांत नहीं हो रहा है।

कृष्णा पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने पति स्व. सोनेलाल पटेल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवार तोड़ने का काम कर रहे हैं, उनसे 10 साल पहले से राजनीति कर रही हैं। अपना दल ने ही अनुप्रिया को रोहनियां (वाराणसी) से विधायक और मिर्जापुर से सांसद बनाया था।

यह आरोप उन्होंने तब लगाया जब अमन पटेल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर खुद के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। अमन पटेल ने कहा कि बड़ी बहन पल्लवी पटेल ने सोनेलाल पटेल ट्रस्ट से उन्हें बेदखल कर दिया। जिससे उन्हें अपने पिता सोनेलाल पटेल की विरासत में हिस्सा नहीं मिलेगा। इस पर अमन पटेल की मां ने कहा कि ट्रस्ट में चारों बेटियों का नाम है, अमन नादान है। उसने जो कुछ लिखा है, वह आशीष और भाजपा की भाषा है। आशीष अपना दल एस. के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

कृष्णा पटेल ने कहा कि जब से उन्होंने सपा कार्यालय में कदम रखा है। उनको इनकम टैक्स का नोटिस मिल रहा है। अज्ञात लोगों के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। जातीय आधार पर जनगणना और सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह रुकने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ देंगी। वह पूरे चुनाव में अखिलेश यादव के साथ रहकर चुनाव प्रचार करेंगी और मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

To Top