
महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र में बघेला पुल के नीचे ब्रीफकेस में मिला महिला का शव
बघेला पुल के नीचे मिले ब्रीफकेस में महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
आज दिनांक 24 दिसंबर को थाना परसामलिक क्षेत्र अंतर्गत बघेला पुल के नीचे एक ब्रीफकेस पड़े होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना परसामलिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एहतियातन फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
ब्रीफकेस को खुलवाने पर उसके अंदर एक महिला का शव पाया गया। प्रारंभिक निरीक्षण में शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। आंशिक रूप से पानी में रहने के कारण शव फूल चुका है। पुलिस द्वारा मौके पर ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के उपरांत मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
इस पूरे प्रकरण के संबंध में Add SP महराजगंज ने क्या कहा देखिए 👉
