India

उपचुनाव: मैनपुरी में डिंपल के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा, जानिए अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की सूची…..

उपचुनाव: भारतीय निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 1 और विधानसभा की 5 रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है, चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होंगे जबके परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे।

उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

यहां 👇👇 देखें पूरी लिस्ट…

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं। शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।

वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट से अशोक कुमार पिंचा को टिकट दिया है। इसके अलावा बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है जबकि छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है।

Most Popular