India

बुलेट ट्रेन: रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन पर फिलहाल लगाया ‘ब्रेक’, रूट पर कई घुमाव, रेलवे ने खारिज की यह रिपोर्ट

बुलेट ट्रेन: दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर के निर्माण में अब एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट पर कई घुमावदार हिस्सों का हवाला देते हुए प्रोजेक्ट पर फीसिबिलिटी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है l दिल्ली-वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया।

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड का दावा है, रूट पर कई घुमाव हैं, जिनके कारण 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चला पाना संभव नहीं। रेलवे बोर्ड की पिछले सप्ताह हुई बैठक में यह फैसला हुआ। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. ने बैठक में पेश व्यवहार्यता रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के साथ कॉरिडोर भी बनाने का प्रस्ताव दिया था। इससे सस्ती दर पर जमीन अधिग्रहण व निर्माण लागत कम करने में मदद मिलेगी।

हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के घुमावों ने तकनीकी बाधा खड़ी कर दी। दिल्ली से वाराणसी तक कई जगह मौजूद इन घुमावों के कारण वहां वांछित रफ्तार से ट्रेन चलाना खतरनाक है। हाईस्पीड ट्रेन का ट्रैक सीधा होना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, कॉरपोरेशन परियोजना पर काम शुरू करने को उत्सुक है। हालांकि, रेलवे बोर्ड सशंकित है। देरी से लागत भी बढ़ेगी।

मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट में देरी के कारण अनुमानित लागत 1.50 लाख करोड़ तक पहुंचने वाली है। एक किमी हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top