महाराजगंज: महाराजगंज आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एरा न्यूज़ और एरा रेडियो की तरफ से समाज में एक अभिन्न पहचान बनाने वाली महिलाओं को दी गयी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अग्रणी और समाज की सेवा कर रही किसी ना किसी रूप में अपने दम पर एक अलग पहचान बनाए हुए महिलाओं की तरफ से सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

महाराजगंज आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एरा न्यूज़ और एरा रेडियो की तरफ से समाज में एक अभिन्न पहचान बनाने वाली महिलाओं की तरफ से ब्रह्मांड की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई, जिसका प्रतिनिधित्व महाराजगंज की सुप्रसिद्ध डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय ने किया!

जहां सरकारी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण और समाज में यथोचित स्थान देने का दावा करती हैं वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो महाराजगंज जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार से होकर भी अपनी काबिलियत और दम पर उन्होंने नाम कमाया है। और समाज की सेवा भी कर रही हैं। इसमें मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योत्सना मिश्रा जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं, डॉ तरन्नुम सुल्ताना जो कई दशकों से महाराजगंज की जनता की सेवा एक डॉक्टर के रूप में कर रही हैं, वंदना मिश्रा जो पेशे से शिक्षिका है और कवियित्री भी हैं, सुरभि त्रिपाठी जो एनिमल वेलफेयर की सदस्य हैं और उन्होंने समाज में जीवो पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ खड़े होने का एक अभिन्न बीड़ा उठाया है आपको बताते चलें कि सुरभि त्रिपाठी महाराजगंज जिले के अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा जी की पत्नी है दिनेश सामाजिक कार्य और पशु हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का एक मुहिम तैयार किया है।

इसी क्रम में अर्पणा पांडेय जो पेशे से शिक्षिका और गोल्ड मेडलिस्ट हैं! अपर्णा त्रिपाठी जो एक कवियित्री हैं, संजना पांडे जो एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी और इस समय महाराजगंज जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में रोशन किया है। मधु पांडेय जो समाज सेवा के अलावा महाराजगंज जिले की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम और सबसे सशक्त महिला के रूप में जानी जाती हैं। आप सभी महिलाओं को एरा न्यूज़ की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *