भारत जोड़ो यात्रा: दो दिन के ब्रेक के बाद कर्नाटक के मांड्या से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, सोनिया गांधी भी हुईं शामिल

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी हैं। दशहरा के कारण दो दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई है। अब इस यात्रा में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ गई हैं। वह बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या में सोनिया गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं।

राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी को भी सड़क पर उतरते देख कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त जोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि विजयादशमी के बाद कर्नाटक में विजय होगी। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी कर्नाटक की सड़कों पर घूमने आई हैं। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और बीजेपी अपनी दुकान बंद करने की राह पर है।

सोनिया गांधी सोमवार को मैसूर पहुंचीं थीं और विजयादशमी के मौके पर बुधवार को एच डी कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी आने वाले दिनों में मैसूर पहुंचेंगी और शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगी। इस समय राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी को भी सड़क पर उतरते देख कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त जोश है।