Uttar Pradesh

यूपी: पीएम मोदी 20 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे काशी, इसलिए सीएम योगी आज परखेंगे तैयारी

वाराणसी: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार 20 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे और विकास की सौगात देंगे। अब तक 650 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण की सूची बनाई गई है। इससे पहले आज प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों को परखने के लिए काशी पहुंचेंगे। इसकी आधिकारिक सूचना पुलिस और प्रशासन के पास आ गई है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अपराह्न तीन बजे आएंगे, फिर अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण भी करेंगे। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के कार्यों के साथ ही सारनाथ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। शंकर नेत्रालय का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जनसभा भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री शहर में ही रात्रि विश्राम करेंगे, फिर 21 अक्तूबर को रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तैयारियां परखने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अपराह्न करीब चार बजे पुलिस लाइंस हेलिपैड पहुंचेगा। वहां से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। भारत सेवाश्रम संघ जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे, फिर महिलाओं को सिलाई मशीन देंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद मैदागिन स्थित टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाकर विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। सोमवार की रात आठ बजे ककरमत्ता स्थित स्पोर्ट्स फिटनेस जोन का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को रवाना हो जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top