ब्रिटेन: ब्रिटेन की महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा में खर्च होंगे 59 करोड़, दुनियाभर से इकठ्ठे होने वाले हैं नेता

ब्रिटेन: 96 वर्ष की आयु में यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन आयरलैंड की महारानी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा में करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर यानि 59 करोड़ भारतीय रुपये खर्च होंगें।

बताया जा रहा है ब्रिटेन के इतिहास में कई शाही आयोजन हुए हैं लेकिन महारानी के अंतिम संस्कार के दिन सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्चा किया जा रहा है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के अंतिम दर्शन के लिए दुनियाभर से नेता इकठ्ठे होने वाले हैं साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उनको सुरक्षित रखने के लिए ब्रिटिश की एमआई5 और एमआई6 खुफिया एजेंसियां, लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस और गुप्त सेवा एक साथ काम करेंगे

इससे पहले भी की बात करें तो 2011 में प्रिंस और प्रिंस ऑफ वेल्स की शादी का बड़ा आयोजन हुआ था। अगर सुरक्षा पर किए खर्च की बात करें तो इसके सामने कुछ भी नहीं। विलियम और केट की 2011 की शादी में भारी पुलिस तैनाती थी। शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही बंद कर दिया गया है और संभावना है कि अंतिम संस्कार से पहले और सड़कें बंद हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महारानी के अंतिम संस्कार में 750,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शाही घराना छोड़ चुके प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को भी शाही सुरक्षा दी गई है।