यूपी: 70 साल के विकास की बात करने वाले भाजपाई पहले अपने आपको देखें कांग्रेस शासनकाल में उनका कितना विकास हुआ : केएल शर्मा

रायबरेली ब्यूरो
बबिता वर्मा

रायबरेली: भाजपा शासनकाल में कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर रविवार को शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर-सकतपुर से शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में राज्यव्यापी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई, जिसका समापन लाही बॉर्डर पर किया गया। पहले दिन की प्रतिज्ञा पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। विदित हो कि भाजपा शासनकाल में बढ़ी रिकॉर्ड तोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस ने पूर्व में निकाली गई प्रतिज्ञा यात्रा के बाद एक फिर भाजपा सरकार को घेरने के लिए रविवार को बाल दिवस पर समूचे उत्तर प्रदेश में राज्यव्यापी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा की शुरुआत की जिसका शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। रविवार को कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बसंतपुर सकतपुर से राज्यव्यापी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला महासचिव एवं बछरावां विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह, एआईसीसी मेंबर पराग प्रसाद रावत, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक,दिनेश यादव, गोविंद नारायण त्रिपाठी, अभिनाश शुक्ला, विवेकानंद चौरसिया, कृपाशंकर शुक्ला, बृजेश बाजपेई, रमा शंकर शुक्ला,अटल बिहारी, महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह, संतोष शुक्ला,रामूरावत सहित सैकड़ों लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रतिज्ञा यात्रा रथ के साथ बसंतपुर सकतपुर से प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जिसका समापन लाही बॉर्डर पर किया गया। कांग्रेसियों ने तख्तियों में भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ, टूट गई विकास की डोर, आओ चलें विकास की ओर, परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प सहित सहित नारों के साथ ही जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

लाही बॉर्डर पर समापन कार्यक्रम में पहुंचे रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए आज कांग्रेसियों ने समूचे उत्तर प्रदेश में 3200 किलोमीटर पदयात्रा निकाली है। जिसका उद्देश्य जनता को एहसास कराना है कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या महंगाई थी और आज क्या महंगाई है। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी 1921 को जब रायबरेली के मुंशीगंज में किसान आंदोलन हुआ था तो उसकी अगुवाई पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। उन्होंने कहा कि रायबरेली का सौभाग्य है कि आप लोगों ने कांग्रेस के जितने लोगों को सांसद पहुंचाया सभी ने विकास की गंगा बहाने का कार्य किया।

फिरोज गांधी जी जब सांसद थे तब उन्होंने एक-एक पाई जोड़ कर रायबरेली डिग्री कॉलेज बनवाया था जो आज उनके नाम से है। जिनके बाद आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने रायबरेली में औद्योगिक क्रांति लाई थी। सांसद सोनिया गांधी आई तो उन्होंने रायबरेली में विकास की एक रूपरेखा तय की। जिले को एक नहीं पांच-पांच नेशनल हाईवे देने का काम किया। लालगंज में हिंदुस्तान की तीसरी रेल कोच फैक्ट्री खुलवाने का काम किया।

उन्होंने बताया कि पहली रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में,दूसरी मद्रास में तीसरी लालगंज में है। इसके साथ ही स्पाई पारक, मोटर ड्राइविंग कॉलेज, शिवगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली एक ऐसा जिला है जहां 3 केंद्रीय विद्यालय हैं यह कांग्रेस की देन है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार गए हुए 7 वर्ष हुए हैं, भाजपाई 70 साल की बात करते हैं, 70 साल पहले उनके पास साइकिल नहीं थी कांग्रेस के शासनकाल में 20 वर्ष पहले मोटरसाइकिल चलते थे। पहले अपने आपको देखें कि कांग्रेस शासनकाल में उनका कितना विकास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *