Bollywood

बॉलीवुड: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सलवार-सूट पहन प्रियंका ने दिखाया जलवा, देसी अंदाज देख भारी संख्या में फैंस कर रहे अभिनेत्री की तारीफ

बॉलीवुड: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस व बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अबतक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल में माता-पिता बने हैं। प्रियंका कुछ समय पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। लेकिन अब तक अभिनेत्री ने अपने बेबी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

लेकिन मां बनने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा फैंस को अपना ग्लैमरस अंदाज जरूर दिखाती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर प्रियंका ने फैंस का ध्यान अपनी ओर कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने फैंस को खुश कर दिया है। प्रियंका ने पीले कलर का कुर्ता और क्रीम कलर का प्लाजो पहना हुआ है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक दुपट्टा भी लिया है। इस दुपट्टे को प्रियंका हर तस्वीर में हवा में लहराती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी सुंदर लग रही हैं।प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर लाखों लोगों ने लाइक किया है और भारी संख्या में लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जो भले ही अपने देश से दूर हों, लेकिन अभी भी अपनी जड़ों और कल्चर से जुड़ी हुई हैं। वह दीवाली से क्रिसमस तक अपने पति निक जोनस के साथ हर त्योहार को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाती है। एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top