महराजगंज में सड़क हादसों को रोकने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है एसपी शक्ति मोहन अवस्थी और एएसपी सिद्धार्थ के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने आज यानी 21 सितंबर 2026 को चेकिंग अभियान चलाया जिसमें खासतौर पर नाबालिग बच्चों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा और बिना कागज के घूम रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 91 ई-रिक्शा को मौके पर ही सीज कर दिया जबकि ओवरलोडिंग और गलत पार्किंग समेत अन्य नियमों को तोड़ने वाले 215 ई-रिक्शा का चालान काटा गया पुलिस ने वाहन मालिकों और बच्चों के मां-बाप को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर आगे से किसी नाबालिग को गाड़ी चलाते पकड़ा गया तो वाहन मालिक और अभिभावક दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें








