Uncategorized

मोबाइल पर फर्जी फाइल (APK) भेजकर बैंक खाता खाली करने वाले 2 शातिर साइबर ठग महराजगंज से गिरफ्तार, महाराष्ट्र के एक शख्स से उड़ाए थे ₹4.40 लाख, पुलिस ने जनता से की सावधान रहने की अपील।

उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये ठग लोगों को झांसा देने के लिए व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान, गैस कनेक्शन की केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना जैसी सरकारी स्कीमों के नाम पर फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजते थे। जैसे ही कोई भोला-भाला इंसान इस फाइल को अपने मोबाइल में डाउनलोड करता था, वैसे ही उसके फोन का पूरा कंट्रोल और बैंकिंग डिटेल्स इन ठगों के पास पहुंच जाती थी। इसके बाद ये उनके खाते से सारा पैसा साफ कर देते थे। इस गिरोह ने महाराष्ट्र के रहने वाले बलराम राजभर नाम के एक व्यक्ति को गैस कनेक्शन अपडेट करने का झांसा देकर उनके खाते से ₹4,40,000 उड़ा लिए थे। पुलिस ने जब तकनीकी जांच और बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाले, तो इनका सुराग मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निकेश और मिथुन के रूप में हुई है, जो महराजगंज के निचलौल इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आई फाइल को डाउनलोड न करें। ऐप हमेशा ऑफिशियल प्ले स्टोर से ही इंस्टॉल करें। अगर गलती से ऐसी कोई फाइल डाउनलोड हो भी जाए, तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट बंद कर दें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में फौरन हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top