Travel

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में बढ़ जाएंगी 312 सीट, वाराणसी कैंट से चलेगी 20 कोच की पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

वंदे भारत ट्रेन: दिल्ली-वाराणसी रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बहुत जल्द इस रूट पर दुनिया की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है। 15 सितंबर को 20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत ट्रेन संचालित होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार देश में अब तक कहीं भी 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन नहीं संचालित हो रही है। कैंट वाराणसी को यह उपलब्धि हासिल होने जा रही है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बता दें कि नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर संचालित 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन अब 20 कोच के साथ चलेगी। 15 सितंबर को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में चार चेयरकार कोच और जुड़ जाएंगे। इस तरह यह देश की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 20 कोच के साथ चलेगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव भी अधिक रहता है। इसलिए चार और कोच जुड़ने से यात्रियों को काफी राहत होगी। त्योहार के समय में कंफर्म सीटें मिल सकेंगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में 78 सीटें होती हैं। इस तरह चार कोच में 312 यात्री और बढ़ जाएंगे। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर प्रयागराज और कानपुर में ही सिर्फ दो ठहराव है।

वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद सीट के लिए मारामारी रहती है। ऐसे में 20 कोच की वंदे भारत काफी राहत देने वाली होगी। इसमें अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। 20 कोच की वंदे भारत का संचालन शुरू होने से सहूलियत होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top