


महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां स्टेट चौक के पास बन रहे छठ घाट (तालाब) में नहाने गए सात दोस्तों में से तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सिसवा के मीराबाईनगर (वार्ड नंबर 25) के पोखरा टोला निवासी नीतेश यादव (12 वर्ष), रजत रावत (15 वर्ष) और किशन रौनियार (14 वर्ष) अपने चार अन्य दोस्तों के साथ स्टेट चौक के पास स्थित निर्माणाधीन छठ घाट पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो घबराकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन जब तक बच्चों को पानी से बाहर निकाला जाता, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन बच्चों की इस अचानक हुई मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे सिसवा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस कठिन और पीड़ादायक समय में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बढ़ाया।तथा मृतको के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही।