यूपी में फेरबदल: देर रात योगी सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले, DGP मुख्यालय में अटैच अफसरों को दी गई तैनाती

बदलाव: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के अभियान के साथ ही पुलिस के बड़े अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव का क्रम जारी रखा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है |

प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं| यह सभी अधिकारी डीजीपी मुख्यालय पर अटैच या प्रतीक्षारत थे | शासन ने देर शाम 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर उनको नई तैनाती दे दी। यह सभी अधिकारी डीजीपी मुख्यालय पर अटैच थे या प्रतीक्षारत थे।

यहाँ 👇 देखें पूरी लिस्ट…. 

बता दें कि 2003 बैच के आईपीएस अजय कुमार मिश्रा प्रतिनियुक्ति से वापस आ गए हैं। अजय ने अपनी आमद डीजीपी मुख्यालय में करा दी है। फिलहाल उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है।