गांधी जयंती: लंदन की यात्रा पर गए तेजस्वी यादव ने गांधी की प्रतिमा पर देखी गंदगी तो तेजस्वी ने अपने रुमाल से किया साफ

गांधी की 153वी जयंती: आज महात्मा गांधी की 153वी जयंती हैं। उनका जन्म साल 1869 में हुआ था l ऐसे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत पीएम मोदी सभी राजनेताओं और जनता ने पूज्य बापू को याद किया। इस बीच  बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में तेजस्वी यादव, महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को साफ करते दिख रहे हैं। वीडियो में जो बापू की मूर्ति दिख रही है, वो लंदन में स्थित है। तेजस्वी यादव कुछ महीने पहले लंदन की यात्रा पर गए थे, इस वीडियो को राजद के आधिकारिक पेज से भी शेयर किया गया है।

ट्वीट के साथ लिखा गया है- “गांधी जी की प्रतिमा पर धूल और गंदगी देख उनसे रहा नहीं गया और वो स्वयं अपने रूमाल से उसे साफ करने में जुट गए। तेजस्वी यादव की यह सोच उनकी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा गांधीवादी नीतियों में उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाती है। मई महीने में तेजस्वी जी ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद और संबोधन के बाद जब लंदन में ब्रिटिश संसद के सामने पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए तो उन्होंने मूर्ति को गंदा पाया।” तो तेजस्वी जेब से रूमाल निकालकर खुद बापू की मूर्ति की सफाई करने लगे l

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी यादव की तारीफ भी कर रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ लोगों को तेजस्वी जहां गांधी भक्त नजर आ रहे हैं तो कुछ लोगों को सिर्फ ये राजनीतिक स्टंट लग रहा है। मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।