
महराजगंज में दहेज हत्या के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को घुघली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल 5 जनवरी को घुघली थाने में दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को घुघली पुलिस टीम ने आरोपी अंगद सिंह (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी अंगद सिंह, घुघली थाना क्षेत्र के हरखीटोला खपरधिक्का का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा, कॉन्स्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह और कॉन्स्टेबल विजय शंकर यादव शामिल रहे।