महाराजगंज के लोहिया पार्क में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं की एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार गुप्ता ने बैठक में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत और आपसी तालमेल बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कुछ कार्यकर्ता किसी बात से नाराज थे, जिन्हें समझा-बुझाकर मना लिया गया है और हर तरह की मदद का भरोसा दिया गया है। शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ स्तर तक मजबूत बनना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के चुनाव में पार्टी को महाराजगंज से एक विधानसभा सीट मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार के साथ-साथ गठबंधन सहयोगी भाजपा के प्रत्याशियों को भी जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दें। इस बैठक में अखिल आनंद शर्मा, राहुल राजभर, जोगिंदर राजभर, उर्मिला राजभर, विश्वकर्मा राजभर, भारत राजभर, जगदेव राजभर, रूप मणी, मंजू यादव, सुभाष चंद्र और राघवेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

