विश्व डेयरी सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो मार्ट में 12 से 15 सितंबर तक चलने वाले विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। यह सम्मेलन 15 सितंबर 2022 तक चलेगा।
‘विश्व डेयरी सम्मेलन’ का शुभारंभ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी साधन है। उन्होंने कहा, डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंच से कहा, कि ‘विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, हमारे देश में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान ही हैं।
भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था। देश ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सम्मेलन में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी विषय पर चर्चा हुई। इसमें 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लिये। साथ ही, 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत किये।
15 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के लिए रविवार को दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री व 50 देशों से आने वाले विशेषज्ञों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।