Sport

IND vs SA 1st ODI: आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे, जानें कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

IND vs SA 1st ODI: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान दो बार बारिश हो सकती है। दिन में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। गुरुवार को बारिश की संभावना 95 प्रतिशत है। ऐसे में मैच में इसका असर पड़ना तय है। हवा की गति लगभग 19 किमी प्रति घंटा होगी और शाम के समय मौसम उमस भरा रहेगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। हालांकि, इन दोनों सीरीज में काफी कुछ बदल चुका है। रोहित शर्मा की बजाय शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, भारत की मुख्य टीम के 14 खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। इस सीरीज में भारत की युवा टीम अपना दम दिखाएगी। कप्तान धवन के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों के पास कुछ खास अनुभव नहीं है।

लखनऊ में होने वाले पहले वनडे के दौरान फैंस को निराश होना पड़ सकता है। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है और यह मैच धुलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, बारिश रुकने पर कुछ ओवर की कटौती के साथ मैच हो सकता है और क्रिकेट प्रेमियों को खेल देखने का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई ने मैच से पहले बताया कि बारिश की वजह से टॉस और मैच शुरु होने का समय 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। अब टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा और मैच दो बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई।
दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top