अयोध्या: रामनगरी अयोध्या मे दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए 26 हजार किलोमीटर साइकिल चला कर पहुंचे मेहुल….

अयोध्या: इस बार रामनगरी अयोध्या मे 21 से 23 अक्तूबर को हुई दीपोत्सव ने एक बार फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसके साक्षी बनें, इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए तो दीपोत्सव का उत्साह भी कई गुना बढ़ गया था।

दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से लोग अयोध्या पहुंचे थे। करीब 3 लाख लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इन्हीं में से एक मेहुल भारत यात्री थे। जो 26 हजार किलोमीटर की यात्रा करके अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। मेहुल भारत नागपुर के हैं। पेशे से टीचर मेहुल एमपी के होशंगाबाद जिले में रहते हैं। भारत यात्रा पर निकले हैं इसलिए नाम के पीछे ‘भारत यात्री’ लग गया है।

पिछले 16 महीने में वह 26 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। मेहुल ने बताया मेरा अयोध्या आने का कोई प्लान नहीं था लेकिन यहां की दिवाली के बारे में इतना सुन रखा था कि 1 महीने पहले ही तय कर लिया था कि यहां की दिवाली में शामिल होना है। पीएम मोदी के आने की खबर ने खुशी को दोगुना कर दिया।

रामनगरी अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नये रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रही। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी था। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना था।