यूपी: यूपी में त्योहारी सीजन में परिवहन निगम को 167.61 करोड़ रूपये का राजस्व हुआ प्राप्त, एक करोड़ 55 लाख लोगों ने की यात्रा

यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में दिवाली व छठ पूजा पर यात्र‍ियों को यात्रा करने में कोई परेशानी न हो इसके ल‍िए 20 क्षेत्रों मे 6597 अतिरिक्त बसें चलवाई थी।

आपको बता दे कि पर्व अवधि (दीपावली एवं छठ) 22 से 31 अक्तूबर तक चलाई गई रोडवेज की बसों में लगभग 01 करोड़ 55 लाख लोगों ने यात्रा की। इस अवधि में उप्र परिवहन निगम को 167.61 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के कुल 20 क्षेत्रों से बसें चलाई गई थीं। गाजियाबाद क्षेत्र से सर्वाधिक 17.61 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं झांसी क्षेत्र से 3.03 करोड़ रुपये बतौर राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष पर्व अवधि में चलाई गईं बसों से 163.97 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुए थे।