महराजगंज: आज दिनांक 05.03.2024 को लगातार मिल रहे शिकायतो के क्रम में डा० राजेश द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी, प्राइवेट हास्पिटल, जनपद-महराजगंज के द्वारा दो अपंजीकृत संस्थान का निरीक्षण किया गया।
1- श्री हास्पिटल, रंगीला चौराहा, घुघली, जनपद-महराजगंज-आज दिनांक 05.03.2024 को श्री हास्पिटल, रंगीला चौराहा, घुघली, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री हास्पिटल, रंगीला चौराहा, घुघली, जनपद-महराजगंज अपंजीकृत रूप से संचालित पाया गया। हास्पिटल में ओ०टी० कक्ष, मरीजो के भर्ती हेतु बेड एवं दवाये पाया गया। हास्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाये गये। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने हास्पिटल को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में आपके हास्पिटल को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240305-wa00061203137997017631434-1024x576.jpg)
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240305-wa00054280706299974275558-576x1024.jpg)
2- मां दुर्गा पैथालॉजी, जखिरा चौराहा, घुघली रोड, जनपद-महराजगंज-आज दिनांक 05.03.2024 को मां दुर्गा पैथालॉजी, जखिरा चौराहा, घुघली रोड, जनपद-महराजगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मां दुर्गा पैथालॉजी, जखिरा चौराहा, घुघली रोड, जनपद-महराजगंज अपंजीकृत रूप से संचालित पाया गया। पैथालॉजी सेन्टर में खून जांच करने वाले उपकरण पाये गये। पैथालॉजी सेन्टर में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाये गये। जिसके कम नोटिस दिया गया कि आप अपने पैथालॉजी सेन्टर को तत्काल बन्द कर अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जनपद-महराजगंज में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे अन्यथा की दशा में आपके पैथालॉजी को सील करते हुये विधिक कार्यवाही कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240305-wa00031906487686987766761-1024x576.jpg)
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240305-wa00044480077727303066772-576x1024.jpg)