महराजगंज: महराजगंज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना निचलौल क्षेत्र के झूलनीपुर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस क्रम में यम दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की टीम ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल और SSB के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और स्थानीय लोगों में विश्वास कायम करना था। पुलिस और SSB की इस सक्रियता से सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।




