
महराजगंज के सिन्दुरिया थाने की पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिग लड़की से गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 जून को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सिन्दुरिया थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी इरफान अली को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मीपुर एकडंगा का रहने वाला है और उसके पास से पुलिस को तलाशी के दौरान 310 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।