Maharajganj

महराजगंज पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।




महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलौही कड़जही मोड़, बृजमनगंज रोड पर चेकिंग के दौरान इन अपराधियों को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहिद अहमद (28 वर्ष), हरिश्चन्द्र कुमार (20 वर्ष) और तीजु कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी महराजगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डिलक्स, पल्सर 220 सीसी समेत अन्य दो वाहन शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोल्हुई में मुकदमा संख्या 39/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 317(2)/ 317(5)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य अभियुक्त मोहिद अहमद के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी की गई अन्य गाड़ियों के बारे में भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top