

महराजगंज। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर फरेन्दी तिवारी टाटा मोटर्स रोड के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक सुमित परियार पुत्र महेन्द्र परियार निवासी जिला नवलपरासी (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया। 19 वर्षीय अभियुक्त के पास से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 8/22/23 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। टीम में उ0नि0 गौरव यादव, स0उ0नि0 भोलानाथ यादव सहित पुलिस व एसएसबी के अन्य जवान शामिल रहे। महराजगंज पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।