महराजगंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। कल दिनांक 08 मई 2026 को थानाध्यक्ष पनियरा, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त पिछले लगभग दो वर्षों से अपने घर पर इन दवाओं का भंडारण कर अवैध रूप से बिक्री का कार्य कर रहा था। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई है और अभियुक्त के विरुद्ध थाना पनियरा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
