Uncategorized

महराजगंज में शातिर लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के अंतर्गत मल्हनी फुलवरिया में हुई लूट की घटना का महज पांच दिनों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और घटना में शामिल 3 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुख्य सरगना सनोज वर्मा, समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि इनके साथ 3 बाल अपचारी भी संलिप्त थे। इस गिरोह के पास से लूटी गई चांदी 799 ग्राम, सोना 1.3 ग्राम, घटना में लूटी गई सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या UP 56 AL 1952) समेत कुल पांच मोटरसाइकिलें, कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,50000 रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 मई 2026 को इन बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से रेकी करने के बाद भगवानपुर और मल्हनी फुलवरिया के बीच मोड़ के पास दुकानदार रंजीत सोनी के सिर पर अंग्रेजी शराब की बोतल से हमला कर उनकी बाइक व ज्वेलरी लूट ली थी। इसके बाद मुख्य अभियुक्त सनोज वर्मा ने पहचान छुपाने के लिए लूटी गई ज्वेलरी को गला दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मामला शांत होने का इंतजार कर रहे थे और 19 मई 2026 को रात करीब 01:00 बजे मधुकपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास लूटे गए माल का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस टीमों ने इन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों और बाल अपचारियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिनमें से कुछ के खिलाफ पहले से ही मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने पंजीकृत मुकदमे के तहत सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस पूरे सराहनीय कार्य और सफल अनावरण को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में पुरन्दरपुर के थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, स्वाट टीम प्रभारी आशीष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश कुमार सिंह, सर्विलांस टीम के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान सहित उनकी पूरी टीम के जांबाज पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top