देश मे कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामले एक हजार से कम, 98.76 फीसदी पर पहुंची रिकवरी, बीते 24 घंटे में आये 862 नए मामले

देश मे कोरोना: देश में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। अब यह आंकड़ा 22,549 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,939 पर पहुंच गई है।

आज यानी 25 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 862 नए मामले सामने आए। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटे में एक की जान गई है, पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,503 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 1.35 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक करीब 90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 63,786 जांच की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 अक्टूबर 2022, को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 44644938 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 528980 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 44093409 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 637,766 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 219.6 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।